घाटमपुर जिले में कस्बे के जहानाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार दुर्जन सिंह को सीएचसी घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम अंबर सिंह का डेरा (घाटमपुर) निवासी दुर्जन सिंह (42) बुधवार की सुबह साइकिल लेकर गांव से घाटमपुर आ रहा था। जैसे ही जहानाबाद रोड पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक उसे टक्कर मारकर निकल गया।
मृतक किसान था। हादसे की जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।