जालौन जिले के माधौगढ़ में भागवत भंडारा खाकर पिता-पुत्री के साथ घर लौट रहे युवक की बाइक में रूरा के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाॅ. ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की तीन साल की पुत्री और उसके पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
युवक की मौत की खबर सुन ग्रामीणों ने बंगरा-जालौन रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर चार थानों की पुलिस के साथ सीओ पहुंचे। सीओ ने जाम लगाए ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक की तलाश की जा रही है।