फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: घर खर्च के लिए पति से रुपये मांगने पर पत्नी को पहले पीटा, फिर मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग

Sun, 18 Oct 2020 02:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज जिले में गुरसहायगंज के मुरादगंज गांव में शनिवार रात घर खर्च मांगने पर नशेड़ी पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। सूचना पर पहुंची मां ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मुरादगंज गांव निवासी जाकिर (30) डीसीएम चालक है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। पत्नी चांदनी ने घर खर्च के साथ मकान में काम कर रहे मजदूरों को देने के लिए पैसे मांगे।

इसी पर दंपति में कहासुनी होने लगी। इस पर जाकिर ने चांदनी की पिटाई की फिर  मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। इसके बाद घर से भाग गया। किसी तरह आग बुझाकर चांदनी ने मां को फोन किया।
विज्ञापन


थोड़ी देर में मां पहुंची और चांदनी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें