इसी नदी में वृद्ध ने लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध ने बेतवा नदी के पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से वृद्ध की तलाश शुरू कर दी।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र की है। वृद्ध छोटेलाल (85) कुछेछा निवासी है। पुलिस के मुताबिक नदी में तेज बहाव होने से तलाश में दिक्कत हो रही है।