फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, किवाड़ तोड़कर निकाला शव, पोस्टमार्टम में नहीं खुला मौत का राज

Tue, 11 Apr 2023 08:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मऊदरवाजा कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किवाड़ तोड़कर शव को बाहर निकाला। वहीं,  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जिसके बाद बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में एक मकान में रह रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में सोमवार शाम मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किबाड़ तोड़कर शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घुटने में एक पुरानी चोट मिली है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन

मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज ठाकुरान निवासी अजेंद्र नाथ भारद्वाज (60) अपनी नौ साल की पुत्री बिट्टू के साथ रहते थे। पुत्री चार दिन पहले नानी के यहां कानपुर गई थी। वह मकान में अकेले थे। डेढ़ साल पहले कोविड काल में पत्नी की मौत हो गई थी।
रात को उनकी साली अर्चना ने फोन किया, तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी प्रयास के बाद मुख्य गेट तोड़कर अंदर गए। अजेंद्र बेड पर मृत अवस्था में पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बोले- स्वाभाविक मौत हो सकती है
सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मकान अंदर से लॉक था। किसी के भी अंदर प्रवेश की कोई गुंजाइश नहीं है। स्वाभाविक मौत हो सकती है। नाला सिम्तसुमाल निवासी भतीजे अंकित की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें