शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू
इस पर पुत्री चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने पहुंचकर पुत्री रवीना से पूछताछ की। रवीना ने बताया कि पिता सोमवार रात आठ बजे घर आए थे।
बेटी बोली- घर कब आए..हत्या कैसे हुई और कुछ नहीं पता
कुछ देर बाद वह गांव से सामान लाने की बात कहकर निकल गए। वह घर कब आए और उनकी हत्या कैसे हुई उसे कुछ नहीं पता। धर्मेंद्र की पत्नी फूलश्री पांच दिन पूर्व घर से बिना बताए चली गई थी। पुत्र पुष्पेंद्र हरियाणा प्रांत के पानीपत में नौकरी करता है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौत की जानकारी पर पत्नी फूलश्री भी रोते बिलखते पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद करीब 10.30 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा किया।
सिर में धारदार हथियार लगने के हैं निशान
एसपी ने बताया कि सिर में धारदार हथियार लगने के निशान लग रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मौत का कारण पता लगाने को पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में परिजनों ने कुछ भी जानकारी देने में असमर्थता जताई है। उन्हें नहीं पता, किसने और क्यों हत्या की गई है।