फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में आज से नहीं खुलेंगे कार्यालय मुख्यमंत्री ने कहा कानपुर के हालात ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महानगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से फैसला लिया गया है कि कल से ना तो कोई सरकारी और ना अर्ध सरकारी कार्यालय खुलेंगे। 20 अप्रैल से जो कार्यालय खोलने का फैसला लिया गया था उसे कानपुर के हालात को देखते हुए निरस्त कर दिया गया है। सिर्फ आवश्यकता वाले जो कार्य है, उन्हीं विभागों में काम होगा। इसके अलावा लाक डाउन को और सख्त किया जाएगा। रेड जोन एरिया में रोजाना 200 लोगों की कोरोना टेस्टिंग कराने का भी निर्देश जारी किया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत वार्ता की, जिसमें कानपुर की स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्होंने यहां और कड़ाई से लाक डाउन का पालन करवाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन में व्यवस्थायें पहले की तरह रहेगी। रेड जोन और हॉटस्पॉट एरिया में किसी भी तरह की कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। सिर्फ डोर टू डोर ही वस्तुओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने का भी निर्देश दिया गया है। ये जारी किए गए आदेश 1- लॉक डाउन संबंधित व्यवस्था पूर्व की भांति लागू रहेगी। इसे और शक्तिशाली ढंग से लागू किया जाएगा। 2-आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत मात्र डोर टू डोर डिलीवरी ही की जाएगी। 3-लॉक डाउन अवधि में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय (केंद्र/राज्य सरकार के) यथावत बंद रहेंगे। 4- औद्योगिक इकाइयों में आवश्यक वस्तुयों के उत्पादन(नगर सीमा के अंदर) को छोड़कर पहले की भांति बंद रहेगी।किंतु अन्य आवश्यक सेवाओं के मामलों में शासन से प्राप्त अग्रिम आदेशों के क्रम में अलग से निर्णय लिया जाएगा। 5-हॉट स्पॉट क्षेत्रों की दुकानों एवं आवाजाही पर पूर्व की भांति बंद रहेगी। इन क्षत्रों में सुरक्षा, डोर स्टेप डिलीवरी व सैंपलिंग जारी रहेगी। 6-बफर जोन के अंतर्गत पूर्ववत निर्णय लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें