जसवंतनगर। बिजली उपभोक्ता की शिकायतों को दूर करने और उन्हें सही बिजली का बिल उपलब्ध कराने के लिए मीटर रीडर के साथ बिजली कर्मी भी रीडिंग लेने उपभोक्ताओं के घर जाएंगे। समीक्षा बैठक में एक्सईएन कृष्ण कुमार ने यह निर्देश देते हुए कहा कि हर मीटर रीडर के साथ विभागीय कार्मिक भी रीडिंग लेने अवश्य जाएं । उन्हाेंने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार जेई से लेकर निदेशक स्तर तक के अधिकारी इसमें शामिल होंगे। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक में एसडीओ अरविंद कुमार ने ओटीएस योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जो लोग ओटीएस योजना में बेहतर कार्य नहीं कर पाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सही रीडिंग का बिल उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर जेई कौशल पाण्डेय, प्रमोद गौतम, धीरज कुमार, उमेश राजन मौजूद रहे। (संवाद )