इटावा। पर्यावरण छात्र संसद की अपील पर एक सप्ताह में एक दिन वाहन छोड़कर पैदल कार्यालय जाने के क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारी पैदल अपने कार्यालय पहुंचे। डीएम आवास से अटल चौक होते हुए यह पैदल मार्च विकास भवन और कचहरी पहुंचे। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि छात्र संसद की यह प्रक्रिया शानदार है। इसमें शरीर न केवल स्वस्थ रहता है बल्कि ईधन की भी बचत होती है और पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी होता है। पैदल मार्च में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी बनवारी सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, प्रधानाचार्य उमेश यादव,विवेकानंद संस्थान के संयोजक डाॅ.आशीष दीक्षित, शिक्षक राम जनम सिंह, निर्मल सिंह, माधवेंद्र शर्मा शामिल रहे।