फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को राहत के लिए भेजा प्रस्ताव

Sun, 28 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नौ हजार 577 पेंशनरों को जल्द अतिरिक्त लाभ दिलाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। कोषागार निदेशालय उत्तर  प्रदेश के निदेशक लोरिक यादव ने पूरे मामले को गंभीरता से    लेते हुए पेंशनरों को राहत देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने  को  कहा है।   प्रदेश के 50 जिलों में 9577 पेंशनर की उम्र 80 साल से ज्यादा होने के बावजूद 20 फीसदी बढ़ी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। शारदा नगर निवासी कुलदीपक शर्मा ने उत्तर प्रदेश कोषागार निदेशालय से आरटीआई में जानकारी मांगने के बाद मानवाधिकार आयोग से शिकायत कर लाभ दिलाने को कहा था। ‘अमर उजाला’ में मामला उठाए जाने पर निदेशक ने कहा है कि सोमवार को ही वह इस मामले पर एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे। इसमें कहा जाएगा कि सबंधित जिले के कोषागार रिकार्ड के मुताबिक जिन पेंशनरों को 80 साल से ऊपर का माना जा रहा है उन्हें अतिरिक्त लाभ दिया जाए। इसके बाद शासन से मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर पेंशनरों को अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें