यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार पिछले साल के मुकाबले परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट आई है। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 4,598 परीक्षार्थी कम हुए हैं। खासतौर पर इंटरमीडिएट में पंजीकरण की संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गई है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं चार फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेंगी। पिछले साल हाईस्कूल में 46,430 और इंटरमीडिएट में 46,014 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार हाईस्कूल में 46,013 और इंटरमीडिएट में 41,833 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस तरह हाईस्कूल में 417 और इंटरमीडिएट में 4,181 परीक्षार्थी कम हुए हैं। दोनों कक्षाओं में पिछले साल कुल 92,444 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 87,846 रह गई है। परीक्षार्थियों की संख्या में आई कमी शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय है।