संदिग्ध गतिविधियों पर ड्रोन से निगरानी करती पुलिस।
- फोटो : संदिग्ध गतिविधियों पर ड्रोन से निगरानी करती पुलिस।
सैफई। वैदपुरा थाना पुलिस की व्यवस्था को और हाईटेक करने के लिए पुलिस लाइन से आई ड्रोन टीम ने वैदपुरा में आधुनिक निगरानी प्रणाली का प्रदर्शन किया। टीम ने वैदपुरा चौराहे पर ड्रोन उड़ाकर पुलिसकर्मियों को इसकी कार्यप्रणाली समझाई और निगरानी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। ड्रोन टीम के अनुज कुमार ने बताया कि यह ड्रोन 400 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है और चार किलोमीटर के दायरे में निगरानी कर सकता है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने आधुनिक निगरानी प्रणाली को बारीकी से समझा और पुलिसकर्मियों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।