फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब आरटीओ कार्यालय में कराएं ई-रिक्शा की फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ई-रिक्शा की फिटनेस आरटीओ कार्यालय में शुरू हो गई है। परिवहन आयुक्त की तरफ से जारी आदेश के बाद इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। शनिवार को आरटीओ कार्यालय में 20 ई-रिक्शा की फिटनेस कराई गई। नवंबर माह में चौबेपुर में प्राइवेट फिटनेस सेंटर शुरू होने के बाद से सभी कामर्शियल वाहन, ई-रिक्शा की फिटनेस वहीं कराई जा रही थी। तीन महीनों में करीब 320 ई-रिक्शा फिटनेस के लिए सेंटर पहुंचे जिनमें से 85 ई-रिक्शा अनफिट घोषित हुए। शहर से काफी दूरी पर स्थित सेंटर के कारण ई-रिक्शा चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ई-रिक्शा संघ लगातार आरटीओ कार्यालय में ही फिटनेस कराने की मांग कर रहा था। आरटीओ के आरआई संतोष कुमार ने बताया कि 23 जनवरी से आरटीओ में ऑनलाइन फीस जमा करने और स्लॉट बुकिंग की सुविधा लागू कर दी गई। अब ई-रिक्शा संचालक सीधे आरटीओ कार्यालय में स्लॉट लेकर आसानी से फिटनेस करा सकते हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें