कानपुर। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर रैगिंग का प्रयास करने वाले छात्रों को 48 घंटे के अंदर छात्रावास खाली करने का नोटिस दिया गया है। रैगिंग के प्रयास में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष (पैरा आर-2) के आठ छात्र दोषी पाए गए थे। प्राचार्य संजय काला ने छात्रों को छह महीने के लिए छात्रावास से निष्कासित किया था। गुरुवार को उन छात्रों को नोटिस दिया गया है। डॉ. काला ने बताया कि नोटिस जारी कर दी गई है। अगर 48 घंटे के अंदर छात्रावास खाली नहीं करेंगे तो अगली कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो