फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली मामले में केडीए वीसी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फूलबाग मल्टीलेवल पार्किंग में तय शुल्क से अधिक मासिक किराया वसूलने के आरोप में राज्य मानवाधिकार आयोग ने केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। नौघड़ा निवासी रितेश भार्गव ने शिकायत की थी कि पार्किंग ठेकेदार कार का मासिक किराया 1500 रुपये के बजाय अवैध रूप से 2700 रुपये वसूल रहा है। सूचना के अधिकार से पता चला कि 24 घंटे का शुल्क 50 रुपये है जिससे मासिक किराया लगभग 1500 रुपये बनता है। रितेश का आरोप है कि इस अवैध वसूली की शिकायत केडीए अधिकारियों से लेकर डीएम, कमिश्नर और मुख्यमंत्री कार्यालय तक की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें