कानपुर। कल्याणपुर के गूबा गार्डेन और उन्नाव के शुक्लागंज निवासी बीबीए की छात्राएं शनिवार को कहीं गायब हो गईं। पुलिस की पांच टीमें छात्राओं को खोजने में लगी हुई हैं। रविवार को उनका पता नहीं चल सका। दोनों की आखिरी लोकेशन झकरकटी बस अड्डे पर मिली थी। इसके बाद से उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। सीएसजेएमयू में बीबीए द्वितीय वर्ष की दो छात्राएं शनिवार शाम से लापता हैं। परिजनों को यूनिवर्सिटी परिसर में ही दोनों के बैग मिले। पुलिस ने सीसी कैमरे चेक किए गए तो दोनों छात्राएं गेट से बाहर जाते नजर आईं। कल्याणपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि टीमें लगी हुई हैं। संवाद