फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क हादसों में दंपती व पुत्र समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी पिंटू अपनी पत्नी आरती देवी (24) और डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ घर लौट रहा था। लौटते समय बाइक फिसल गई। तीनों घायल हो गए। राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी बाइक सवार कल्लू,अमित व सज्जन को मवइया गांव के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गावं निवासी महेश पत्नी गोमती देवी(42), इंद्रो निवासी हरिश्चंद्र ऑटो शहर आ रहे थे। नरतौली गांव के पास पीछे से दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बिंदकी कोतवाली के मूंज का पुरवा निवासी विनोद की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें