लखनऊ के हाजी कालोनी एनकाउंटर में मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह और उसके साथियों से जुड़ी जांच के दस्तावेज कानपुर एटीएस राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपेगी। वहीं, एटीएस ने गौस मोहम्मद खान, मोहम्मद फैसल खान और अजहर से पूछताछ के बाद गुरुवार को 10-12 लोगों की तलाश में कानपुर, उन्नाव, इटावा और औरैया समेत आसपास के जिलों में छापे मारे। साथ ही कल्याणपुर, चमनगंज, बेकनगंज. चकेरी, नौबस्ता, बजरिया, शुक्लागंज उन्नाव, बाबूपुरवा, बर्रा और किदवर नगर क्षेत्र में भी दबिशें दीं। दो लोगों के शक के आधार पर उठाया गया है। हालांकि पुलिस और एटीएस अफसरों ने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया है।