कानपुर। चकेरी निवासी पीड़िता के मुताबिक उनका विवाह अप्रैल 2026 में बेकनगंज निवासी युवक से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति समेत सास व ससुर दहेज में चर लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। आरोप है कि ससुर उन पर गलत नीयत रखते थे। घर में उन्हें अकेला पाकर उनके साथ छेड़खानी करते थे। उन्होंने पति से शिकायत की तो पति ने उल्टा उन्हें ही पीटा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)