चित्रकूट जिला अस्पताल में सपहा गांव की प्रसूता दीपा के नवजात की प्रसव उपरांत मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा काटा। कहा कि बार-बार कहने के बावजूद नवजात का इलाज नहीं किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत डीएम व सीएमओ से की गई है।