कानपुर। क्लब एंजेल्स की ओर से द स्टाररी नाइट थीम पर वर्ष 2025 की आखिरी पार्टी सिविल लाइंस स्थित मॉलिक्यूल क्लब में आयोजित हुई। थीम के अनुरूप इसमें क्लब के सदस्य सिल्वर, नेवी ब्लू और ब्लैक आउटफिट में पहुंचे। पार्टी में सदस्यों को स्टार शेप पेपर दिए गए जिन पर उन्होंने आने वाले वर्ष के लिए अपनी-अपनी इच्छा लिखीं। आयोजन की सभी तैयारियों की देखरेख पूजा मित्तल ने की। प्रीति दिवाकर, चांदनी जैन, अंजलि गुप्ता एवं दिविशा गुप्ता ने मेक ए विश गतिविधि के तहत सदस्यों से पेपर एकत्र कर उन्हें बैलून में लगाया। वहीं अनु मिश्रा, चांदनी अरोड़ा और टीना ने नृत्य प्रस्तुत किया। क्लब के टेरेस को फेरी लाइट्स और सितारों से सजाकर फेरीलैंड जैसा दृश्य दिया गया। पार्टी के समापन पर सदस्यों ने अपनी बैलून आकाश में उड़ाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। (संवाद)