कानपुर। नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल टेक्निकल सेमिनार का आयोजन रविवार को दादानगर स्थित कोपेइस्टेट में हुआ। इसका शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कपूर ने किया। उपाध्यक्ष व टेक्निकल डायरेक्टर राज प्रकाश शर्मा, महासचिव व फाउंडर बाबुल वर्मा और कोऑर्डिनेटर विजय कुशवाहा ने प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों को रेफरी-जज की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। सेमिनार में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और असम सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दाैरान रेफरी-जज की भी परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. रोहित सक्सेना सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। (संवाद)