पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह भी अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से वारदात की जानकारी ली। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने धर्मपाल और रामनरेश के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा
डड़ौनी गांव में हुई वृद्ध की हत्या की वजह क्या है, इसकी तस्वीर पोस्टमार्टम के बाद ही तय होगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि शुरू में इसे विवाद के बाद हार्ट अटैक से मौत बताया गया।
युवक पुरानी रंजिश को लेकर कर रहा था गाली गालौज
सकरावा चौकी के डड़ौनी गांव निवासी रमेश चंद्र बाथम ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े छह बजे उसके भाई सुरेश चंद्र दरवाजे पर लगे नल पर नहा रहे थे। तभी उसके परिवार का धर्मपाल ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा।
सुरेश चंद्र ने जब गाली देने से मना किया, तो धर्मपाल ने लाठी-डंडों से बुरी तरह मारने लगा। इससे उनके शरीर में अंदरूनी चोटें आई। मारपीट करते समय रामनरेश भी गालीगलौज करते हुए बोला कि साले को मारो, जो होगा वह देख लेंगे। हम उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।