फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: न एप डाउनलोड न ओटीपी बताया, खाते से 62 हजार रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रायपुरवा थानाक्षेत्र में युवक के खाते से 62 हजार रुपये पार हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कारवालो नगर निवासी ग्रर्वित गुप्ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 20 मई को बैंक ऑफ बड़ौदा अनवरगंज शाखा में खाता खुलवाया था। आठ जून को बैंक का मोबाइल एप डाउनलोड किया तो छह से आठ जून के बीच में 16 बार में यूपीआई के माध्यम से 62.21 हजार रुपये निकलने की जानकारी हुई। बताया कि उन्होंने न तो कोई यूपीआई एप डाउनलोड किया और न ही किसी से ओटीपी शेयर किया। ठगी होने के बाद शिकायत साइबर सेल व रायपुरवा थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। रायपुरवा थाना प्रभारी संतोष गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद ली जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें