फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पड़ोसियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्री को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां के सैय्यदनगर निवासी अवधेश कठेरिया ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले मनोज, उसके पुत्र विपिन और विजय उर्फ नन्हू आए दिन पुरानी बातों को लेकर विवाद करते हैं। सात मई की रात करीब नौ बजे तीनों उनके घर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की। जब उन लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। विवाद के दौरान आरोपियों ने उनपर और उनकी बेटी शिवानी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ खतरनाक हथियार से जानबूझकर चोट पहुंचाने, मारपीट, गालीगलौज, धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें