फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आवारा कुत्तों को भगाने पर भिड़े पड़ोसी, लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में रविवार को आवारा कुत्तों को भगाने के विवाद में पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित ने गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक का शांतिभंग में चालान किया है। गुजैनी बी-ब्लॉक निवासी राहुल गुप्ता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वह रविवार दोपहर अपने घर के बाहर आवारा कुत्तों को भगा रहे थे। पड़ोसी महिला बाहर निकली और गालीगलौज करने लगीं। राहुल का आरोप है कि विरोध करने पर महिला ने अपने परिचितों को बुला लिया। बर्रा आठ निवासी प्रिंस तिवारी साथियों के साथ वहां पहुंचा और राहुल व उनके पिता को पीट दिया। क्षेत्रीय लोगों के मौके पर पहुंचने पर भाग निकले। गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर प्रिंस का शांतिभंग में चालान कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें