फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: पिता-पुत्र पर पड़ोसियों ने किया हमला, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Mon, 05 Sep 2022 11:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में पिता की मौत हो गई है। जबकि बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में गांव पुरवा दयाराम में पिता-पुत्र पर गांव के 10 से 12 लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियारों से रविवार देर रात हमला कर दिया। हमले में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया है। घटना की जानकारी पर रात में ही आईजी प्रशांत कुमार, एसपी चारू निगम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत दो टीमें लगाई गईं हैं। पुरवा दयाराम निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि पिता सुरेश बाबू (55) व भाई राजकुमार उर्फ सोनू (26) रविवार 10 बजे के घर पर थे। कुछ देर बाद गांव के नामजद 10 से 12 लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आ पहुंचे।

आरोप है कि सभी ने एक राय होकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हमले में सुरेश की मौके पर मौत हो गई। इसी बीच हमलावर मौके से भाग निकले। घायल राजकुमार को सैफई भेजा गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है। आईजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र श्रवण कुमार द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर हत्या समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें