फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पड़ोसी पर बेटे को अगवा कर बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ इलाके में रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर 15 वर्षीय बेटे को अगवा करने और भीख मंगवाने के लिए दिल्ली में बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है। जाजमऊ के जेके कॉलोनी निवासी महिला के अनुसार उनका 15 वर्षीय बेटा सात फरवरी से लापता है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला उसकी मां और रिश्तेदार ने उनके बेटे का अपहरण किया है। अंदेशा है कि आरोपियों ने बेटे को भिक्षावृत्ति के लिए दिल्ली में बेच दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर किशोर की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें