फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएम ग्रिड कार्य में लापरवाही, कंपनी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मार्बल मार्केट में सीएम ग्रिड योजना से निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क बनाने के पहले चरण के कार्य में लापरवाही व घटिया काम करने का आरोप लगा व्यापारियों ने शुक्रवार को हंगामा किया था। अब शनिवार को जोन-3 के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और जांच की। इनकी रिपोर्ट पर अधिशाषी अभियंता ने निर्माण कंपनी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में कार्य सही करने के निर्देश दिए हैं। अवर अभियंता ने मौके पर देखा तो घटिया सामग्री मिली, कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया जा रहा था। सड़क और नाली के कार्य को कुछ जगह छोड़-छोड़ कर किया जा रहा था। इसकी रिपोर्ट जोनल अधिकारी को दी गई जिस पर उन्होंने कंपनी को नोटिस जारी किया है। इसमें हिदायत दी है कि वह सप्ताह में काम सही करें, नहीं तो दंडात्मक और अन्य कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें