पुखरायां। छलावा की राजनीति से सावधान रहने के जरूरत है। भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है। उत्तर प्रदेश की जनता का एकमात्र विकल्प बहुजन समाज पार्टी ही है। ये बातें भोगनीपुर विधानसभा के घार में बृहस्पतिवार को बसपा की सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक में कानपुर मंडल प्रभारी अजय गोयल फौजी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्हाेंने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से देश में लगातार भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय अत्याचार बड़े पैमाने पर बढ़ा है। साथ ही समाजवादी पार्टी के चलाए जा रहे पीडीए के माध्यम से समाज के साथ छलावा किया जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी। इसका सभी कार्यर्ताओं ने संकल्प भी लिया। बैठक में जिला सचिव रामस्वरूप अटल, सुरेंद्र गौतम, शैलेंद्र बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष शिवप्रकाश उर्फ शिवा गुर्जर, शानू अहमद, सौरभ गौतम आदि रहे। (संवाद)