फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर हो नयागंज मेट्रो स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सामाजिक संस्था राष्ट्रोदय की ओर से गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर फीलखाना स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने को कहा। पार्षद विकास जायसवाल ने कहा कि नयागंज मेट्रो स्टेशन का नाम गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर रखा जाए। उनके नाम पर संग्रहालय बनाने और प्रताप प्रेस का जीर्णोद्धार कराने की मांग उठाई। कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था अध्यक्ष विनय अवस्थी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सर्वेश पांडेय निन्नी ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के स्मारकों पर जयंती और पुण्यतिथि पर कम से कम एक दीप जरूर जलाना चाहिए। कार्यक्रम में बीडी जायसवाल, चंद्र मोहन पांडेय, राकेंद्र मोहन तिवारी, रोहित जायसवाल, एनडी तिवारी, विकास वर्मा और नवीन पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें