फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि कल से : देवी मंदिरों में हो रहा रंगरोगन, पूजन की तैयारी पूरी

Sat, 14 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्तूबर से हो रही है। इसको लेकर मंदिरों में सजावट और रंग रोगन कराया जा रहा है। यहां आने वाले भक्तों को पूजन में सहूलियत हो इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। बाजारों में भी पूजन सामग्री, फल व शृंगार सामग्री की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रमुख रूप से अकबरपुर, डेरापुर, शिवली, रसूलाबाद, पुखरायां, राजपुर, रूरा आदि स्थानों पर पुरातन मंदिर हैं। नवरात्रि पर देवी मंदिरों में पूजन के लिए भक्त पहुंचते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि में मां आदि शक्ति हाथी पर सवार हो कर आ रही हैं। यह शुभ संकेत हैं। अन्न, धन का भंडार बढ़ेगा तो ज्ञान और समृद्धि मिलेगी। अब देवी पूजन में केवल एक दिन शेष है। कलश स्थापना के साथ ही मां आदि शक्ति शैल पुत्री का पूजन भक्त करेंगे। शैल पुत्री प्रथम दुर्गा हैं। यह आरोग्य का वरदान देने वाली देवी हैं। नवरात्रि पूजन के पूर्व की तैयारी को लेकर मंदिरों में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भक्तों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह है। इधर नव दुर्गा पूजा की तैयारियों में कलश पूजन सामग्री, चुनरी, वस्त्र आदि की दुकानें भी सजने लगी हैं। रूरा संवाद के अनुसार दुर्गा मंदिर, पाथामाई मंदिर, लम्हारा की परहुल देवी मंदिर व कारी प्रेमा धाम मंदिर में सजावट की गई है। आसपास दुकानें लग गई हैं। रनियां संवाद के अनुसार शारदीय नवरात्रि में देवी मंदिरों में साफ सफाई व रंगाई की गई है। रनियां के देविनपुरवा स्थित मां कनखिया देवी मंदिर व पथौडिया देवी मंदिर में साफ सफाई और रंगाई कार्य शुरू कराया गया है। मंदिर में बिजली की रंग बिरंगी झालरें सजाई गई हैं। इधर रसूलाबाद संवाद के अनुसार धर्मगढ़ बाबा मंदिर में फूल माला से सजावट की गई है। यहां अन्य कार्यक्रम की तैयारी भी हो रही है। इधर मंदिर में भक्तों के पूजन के लिए पहुंचने पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। महिला सुरक्षा दल को भी तैनात किया जाएगा।
-
इन मंदिरों में पूजन की है तैयारी
अकबरपुर कस्बे में रूरा रोड पर स्थित मां कालिका देवी मंदिर, यमुना तटवर्ती गांव कथरी स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर, ज्योती गांव स्थित मां बंगलामुखी मंदिर, लमहरा रूरा के ऐतिहासिक परहुल देवी मंदिर, रसूलाबाद के लाला भगत स्थित मां कौमारी देवी मंदिर, मूसानगर के मां मुक्तेश्वरी देवी मंदिर, पुखरायां के मैहर देवी मंदिर, रूरा कस्बे के पाथामाई व दुर्गा मंदिर, सरगांव बुजुर्ग के कालिका देवी मंदिर, राजपुर के शीतला देवी मंदिर, मूसानगर के काली देवी मंदिर, मां शीतला माता मंदिर, शिवली के पंथामाई मंदिर प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें