फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather App: नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने तैयार किया सचेत एप, लू, आंधी, बारिश का पहले ही देगा अलर्ट

Thu, 27 Apr 2023 11:45 AM IST
शिखा पांडेय रजत यादव, कानपुर

सार

एनडीएमए ने सचेत एप तैयार किया है। यह एप आंधी-तूफान, बारिश, बिजली गिरने और लू चलने की जानकारी पहले ही दे देगा। हिन्दी, अंग्रेजी समेत आठ भाषाओं में जानकारी देने वाला यह एप किसानों से लेकर हर आम-ओ-खास के लिए उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) ने किसी भी आपदा के पूर्व सूचना देने के लिए सचेत एप तैयार किया है। इससे आंधी-तूफान आने, अधिक बारिश, बिजली गिरने और लू चलने की जानकारी पहले ही मिल जाएगी। प्राकृतिक आपदाओं से हर साल जान-माल को भारी नुकसान होता है। उन्हें रोका नहीं जा सकता लेकिन उनसे बचाव के प्रयास किए जा सकते हैं। इसी मकसद से एनडीएमए ने सचेत एप विकसित किया है। हिन्दी, अंग्रेजी समेत आठ भाषाओं में जानकारी देने वाला यह एप किसानों से लेकर हर आम-ओ-खास के लिए उपयोगी साबित होगा।

विज्ञापन


‘दामिनी’ से मिलती है वज्रपात की जानकारी
वज्रपात की जानकारी अब तक सिर्फ दामिनी एप से मिलती है। 20 किमी की रेंज में बिजली गिरने से थोड़ी देर पहले यह एप एलर्ट देता है। यह संभावित स्थान और बिजली की गति का पूर्वानुमान भी बताता है। इसमें सेफ जोन के लिए ग्रीन सिग्नल, चेतावनी के लिए येलो सिग्नल और वज्रपात के लिए रेड सिग्नल का संकेत मिलते हैं।

विज्ञापन

प्ले स्टोर से करें डाउलोड
केंद्र सरकार के इस एप को एंड्रायड मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। होम पेज पर ही एलर्ट का मैसेज आपको नजर आएगा। इसके अलावा अपनी लोकेशन डालकर संबंधित क्षेत्र की जानकारी ली जा सकती है।

यह एप पहली बार बनाया गया है। पहले से दैवीय आपदा की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा।- राजेश कुमार, एडीएम वित्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें