फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शीलिंग हाउस में राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शीलिंग हाउस स्कूल में सीआईएससीई की सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज आठ अक्तूबर से होगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ यूएई से करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को शीलिंग हाउस स्कूल में प्रिंसिपल वनीता मेहरोत्रा ने बताया कि 11 अक्तूबर तक प्रतियोगिता चलेगी। इसी दिन शाम चार बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। नौ अक्तूबर को सांस्कृतिक संध्या भी होगी। सभी मुकाबले अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के नियमों के तहत कराए जाएंगे। प्रेसवार्ता में वाइस प्रिंसिपल अल्का माली, शतरंज प्रशिक्षक हरिशरण रस्तोगी, खेल प्रशिक्षक अनिल शर्मा और विनोद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें