यूपी फतेहपुर की अयाहशाह विधानसभा के हसवा में जनसभा संबोधित करते हुए बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि सपा राज में गुंडागर्दी बढ़ी है अब तो सपा का एक नया नारा हो गया है सपा का नारा है खाली प्लाट हमारा है। इसके अलावा तीन तलाक के मुद्दे पर नसीमुद्दीन ने कहा कि पर्सनल मामला है इसमें किसी और को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।