कानपुर। नरवल तहसील के सरसौल विकासखंड के ग्राम सिकठिया पुरवा में लगने वाला करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना ऐतिहासिक मेला इस बार मूसलाधार बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। दो दिनों तक लगातार हुई बारिश की वजह से रविवार को मेले में सन्नाटा पसरा रहा जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। यह मेला प्रतिवर्ष अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दो दिनों के लिए आयोजित किया जाता है। झूला ठेकेदार केदार यादव ने बताया कि मजदूरों की मजदूरी और भाड़े को मिलाकर उन्हें करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ब्यूरो