फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से उत्सव पार्क केशवपुरम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पांचवें दिन गुरुवार को आचार्य प्रहलाद त्रिपाठी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया। माखन चोरी की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान माखन के बहाने भक्त के मन को चुराते हैं, जीव के अज्ञान को चुराते हैं। गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाते हुए बताया कि गोवर्धन पूजा के माध्यम से भगवान ने देवराज इंद्र का मान मर्दन किया। भगवान को किसी भी जीव के हृदय में अभिमान प्रिय नहीं है। इसलिए संत जन कहते है अभिमान को आने मत दो और स्वाभिमान को जाने मत दो। कथा में अंजू मिश्रा, पारूल यादव, राधिका गुप्ता, मीरा शुक्ला, आलोक यादव, अनुज कुमार, संतोष तिवारी, रामजी वाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें