नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को नानाराव पार्क का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर का प्रसिद्ध नानाराव पार्क हरा-भरा और साफ-सुथरा होगा। नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को नानाराव पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में झाड़ियां, घासफूस और गंदगी देखकर उद्यान अधीक्षक एमपी सिंह से सवाल जवाब किए। इसके बाद पार्क को नौ सेक्टर में बांटने का आदेश सुनाया। हर सेक्टर में एक-एक माली की ड्यूटी लगाई गई है। इससे पार्क में नियमित सफाई होगी। हर सेक्टर के कामों की निगरानी होगी। उन्होंने नानाराव पार्क की बाउंड्री के किनारे कूड़ा उठवाकर सफाई कराने के भी निर्देश दिए।