फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरसों तेल व सपरेटा दूध नमूना फेल, दो कारोबारियों पर लगा अर्थदंड

Sat, 09 Dec 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। करियाझाला के स्पेलर से लिया गया सरसों तेल व खिरियनपुरवा में दूध डेयरी से लिया सपरेटा दूध का नमूना प्रयोगशाला जांच में फेल हो गया। न्याय निर्णायक अधिकारी की कोर्ट में दोनों वादों की सुनवाई हुई। दोनों कारोबारियों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है। एक माह में यह धनराशि जमा नहीं करने पर भू राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

मूसानगर के खिरियनपुरवा में 29 सितंबर 2022 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुचि बाजपेई ने कारोबारी उमाशंकर की दुकान से सपरेटा दूध का नमूना भरा था। प्रयोगशाला जांच में यह सपरेटा दूध का नमूना फेल हो गया। इस पर न्याय निर्णायक अधिकारी की कोर्ट में वाद दायर किया गया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज दीक्षित ने 25 जून 2022 को झींझक के द्वारिकागंज निवासी सुधीर गुप्ता के करियाझाला स्थित ऑयल स्पेलर में छापेमारी कर सरसों के खुले तेल का नमूना भरा था। प्रयोगशाला जांच में यह नमूना फेल हो गया। न्याय निर्णायक अधिकारी जेपी गुप्ता की कोर्ट में सपरेट दूध व सरसों के खुले तेल के नमूने फेल होने के वादों की सुनवाई हुई। दोनों कारोबारियों ने कोर्ट में आकर प्रार्थना की कि कम से कम अर्थ दंड लगाया जाए। न्याय निर्णायक अधिकारी ने गुण दोष के आधार पर न्याय निर्णायक अधिकारी ने दोनों कारोबारियों के खाद्य पदार्थ नमूने अधो मानक होने पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह धनराशि एक माह में जमा करनी होगी। समयावधि में धनराशि जमा नहीं कराने पर भू राजस्व की भांति वसूली का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें