फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलेमाओं ने कहा, देश पर उंगली उठाअाेगे ताे ताेड़ देंगे

Tue, 16 Aug 2016 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
मदरसा में उलेमाअाें ने फहराया त‌िरंगा
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर जाजमऊ स्थित मदरसा जामिया महमूदिया अशरफुल उलूम में झंडारोहण कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। मदरसा संचालक और कार्यवाहक शहरकाजी मौलाना मतीनुल हक ओसामा ने झंडारोहण करने के बाद मदरसा छात्रों में देशभक्ति का जज्बा भरा। बोले कि इस मुल्क को आजाद कराने में मुसलमानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और उलेमा ने अपनी कुर्बानियां दीं। इसलिए सभी मुसलमानों का यह फर्ज है कि वह अपने पूर्वजों की कुर्बानियों को याद रखें और मुल्क की तरफ उठने वाली हर उंगली का मुंहतोड़ जवाब दें। मदरसा छात्रों ने कौमी तराना गाया। मौलाना अकरम जामई, मौलाना नूरुद्दीन कासमी, मुफ्ती असदउद्दीन कासमी, मौलाना फरीदउद्दीन कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें