फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मुस्लिम ने मंदिर बनवाने के लिए दिया बड़ा दान, पहले भी कर चुके हैं ‘अनोखे काम’

Tue, 07 Mar 2017 12:03 AM IST
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के मो. शरीफ उर्फ झक्की बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के रावतपुर गांव में रहने वाले मो. शफीक ऊर्फ झक्की बाबू ने गंगा-जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल पेश की है। मो. शरीफ ने सोमवार को एक हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए 5100 रुपये की सहायता राशि दी। झक्की बाबू ने हाल ही में 10 हिंदू-मुस्लिम बेटियों का सामूहिक विवाह कराकर हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत किया था।  मो. शरीफ को समाज सेवा में बड़े योगदान के लिए श्रीहेमराज हनुमान मंदिर समिति और नागरिक सुरक्षा वार्डेन की ओर से शाल, माला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे के गले मिलकर एकता के बंधन को मजबूत किया। इस दौरान महेंद्र सिंह, हेमराज, लुकमान अली, धर्मपाल, लईक अंसारी, सतीश चंद्र, पंकज गुप्ता, मो. तौफीक, डा. आसिफ अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें