गुलाब सिंह महाविद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा
रविवार को सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश के बीच गुलाब सिंह महाविद्यालय से दो पहिया वाहनों से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान रैली में शामिल सैकड़ों लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल विद्यालय प्रबंधक ने सुभाष चौक पर पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
इसके बाद चौराहे पर राष्ट्रगान हुआ, जिसके चले पूरे चौराहे पर राष्ट्रगान होने तक चारों तरफ लोग जहां के तहां खड़े हो गए। इसके बाद में तिरंगा यात्रा अपने गंतव्य को बढ़ गई। यात्रा के आगे लोडर पर डीजे की धुन पर बज रहे देश भक्ति के गीतों पर लोग भींगते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी साइकिल से तिरंगा झंडा लेकर चल रहीं थीं।