फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक राज है भाई-बहन की हत्या: तलाक के बाद कृष्णदत्त के पास रहने लगी थी केशकली, 40 साल से थे एक दूसरे का सहारा

Fri, 09 Feb 2024 04:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जिले में सगे भाई-बहन की हत्याकांड में ग्रामीण लूट की आशंका जता रहे हैँ। वहीं, एसपी ने कहा है कि घटना ब्लाइंड व बड़ी है। शवों के किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं दिखे। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या कैसे हुई मौत का कारण पता चल सकेगा। जांच के साथ परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
,hamirpur double murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव में अकेले रह रहे वृद्ध भाई-बहन के शव घर के बरामदे व कमरे में पड़े मिले। दोनों के मुंह में कपड़ा ठुसा था। हाथ बंधा वृद्ध का शव जमीन पर और वृद्धा का शव चारपाई पर पड़ा मिला। घर का सामान फैला मिलने से ग्रामीण लूट के चलते हत्या की आशंका जता रहे।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके पर डीआईजी अजय कुमार सिंह व एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच जांच-पड़ताल की। एसपी जल्द खुलासा करने के लिए थाना स्तर व जिले स्तर पर सर्विलांस टीम गठित किए जाने की बात कही है।

पारा गांव निवासी कृष्ण दत्त सोनी (65) पुत्र कल्लू अपनी तलाकशुदा बहन केशकली (60) के साथ रहते थे। गुरुवार सुबह उनके पड़ोस में रहने वाली रूपरानी पत्नी दयाराम यादव अपनी छत पर गई। जहां से उसने कृष्ण दत्त को बरामदेे में जमीन पर पड़ा देखा। सूचना पर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण उसके घर के अंदर पहुंचे।

फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य
यहां भाई-बहन के शव पड़े मिले। वृद्ध के कपड़े से हाथ बंधे मिले। दोनों के मुंह में कपड़ा ठुसा मिला। साथ ही घर का सामान फैला मिला। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बिवांर पुलिस ने मौके पर पहुंच फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। मौके से साक्ष्य जुटाए गए।

शरीर पर नहीं दिखे हैं चोट के निशान
एसपी ने भी मौके पर पहुंच घटना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शाम को डीआईजी चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजय कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने लूट को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। एसपी ने बताया कि शवों के किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं दिखे।

एसपी बोले- घटना ब्लाइंड व बड़ी है
पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या कैसे हुई मौत का कारण पता चल सकेगा। कहा कि घटना ब्लाइंड व बड़ी है। जांच के साथ परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके लिए थाना स्तर के साथ जिले स्तर से सर्विलांस समेत अन्य टीमें लगाई गईं है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

15 बीघे में कृषि कार्य कर चलाता था खर्च
भाई-बहन एक दूसरे का सहारा थे। 40 वर्ष पूर्व पति से तलाक होने के बाद महिला अपने अविवाहित भाई के साथ रह रही थी। भाई 15 बीघे में कृषि कार्य कर अपना व अपनी बहन का खर्च चलाता था। भाई ने करीब सात वर्ष पूर्व भांजी की शादी भी कराई थी। मृतका केशकली राठ क्षेत्र के एक गांव में ब्याही थी।

40 वर्ष पूर्व पति से हो गया था तलाक
सीओ श्रेयस त्रिपाठी के अनुसार करीब 40 वर्ष पूर्व उसका पति से तलाक हो गया।  इसके बाद वह अपने मायके पारा में रहने लगी। एक भाई रमाशंकर के कानपुर में शिफ्ट होने के बाद वह गांव में अविवाहित भाई मृतक कृष्ण दत्त के साथ रहती थी। कृष्ण दत्त के पास 15 बीघे जमीन है।

एक-दूसरे का सहारा थे दोनों भाई बहन
इससे वह अपना व बहन का खर्च चलाता था। इसके अलावा उसने अपनी बहन की बेटी सतभामा की शादी मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के थाना लवकुश नगर अंतर्गम अटगांव में कराई थी। दोनों भाई बहन एक दूसरे का सहारा थे। उनकी किसी से कोई बुराई नहीं थी।

जलेबी बना फेरी लगाता था कृष्ण दत्त
सीओ के अनुसार मृतक कृष्ण दत्त खेतीबाड़ी के अलावा जलेबी बनाकर गांव में फेरी लगाकर बेचता था। इससे होने वाली आमदनी से अपना व बहन का खर्च चलाता था।

मंगलवार शाम सात बजे बेटी से हुई थी बात
मृतका केशकली की बेटी ने एसपी को बताया कि उसकी मां से मंगलवार शाम सात बजे फोन से बात हुई थी। उसके बाद बुधवार को उसने फोन नहीं किया। गुरुवार को घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे मिली पुलिस को सूचना
घर में वृद्ध भाई-बहन के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को ग्राम प्रधान से गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मिली। इसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसपी, डीआईजी तक घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें