फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: बाजार में वसूली को लेकर पूर्व प्रधान ने बेटे और दो साथियों के साथ मिलकर की पूर्व बीडीसी की हत्या

Mon, 06 Oct 2025 02:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरास थानाक्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव में रविवार रात आठ बजे बाजार में वसूली को पूर्व प्रधान ने अपने बेटे और दो साथियों के साथ मिलकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी भाग निकले। गांव के युवक की सूचना पर परिजन घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र और सीओ संतोष सिंह ने फोर्स के साथ घटनास्थल पर जांच की। मृतक के बेटे की तहरीर पर पूर्व प्रधान सहित चार पर हत्या, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस एक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें