फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Murder: ईंट से सिर और चेहरा कूचकर बुजुर्ग की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, तीन हिरासत में

Tue, 29 Aug 2023 12:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime: प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम वचन की तहरीर पर पुलिस ने भन्नू सिंह, केपी सिंह और वेदराम के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सवायजपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों ने बुजुर्ग की ईटों से सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बड़ौरा गांव निवासी श्रीपाल (70) खेती करता था। सोमवार रात वह खेत में तैयार हो रही मूंगफली की फसल की रखवाली के लिए गया था। इसी दौरान गांव के ही भन्नू सिंह, केपी सिंह और वेदराम खेत पर पहुंच गए।
आरोप है कि श्रीपाल को घसीटते हुए यह लोग अपने घर में ले गए। तीनों आरोपियों ने शराब पीने के बाद श्रीपाल को भी जबरन शराब पिलाई। इसी दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने ईंट से सिर और चेहरा कूचकर श्रीपाल की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। जानकारी पर मृतक का पुत्र रामवचन पहुंचा, तो पिता का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ
घटना की जानकारी पर सवायजपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम वचन की तहरीर पर पुलिस ने भन्नू सिंह, केपी सिंह और वेदराम के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें