फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में दौड़ाया...फिर बेरहमीं से मारा: सिर के पीछे चोट के निशान, पिता बोले- किसी से नहीं थी रंजिश, जांच शुरू

Fri, 07 Jul 2023 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Murder: सीओ राजेश कमल ने बताया कि युवक के सिर पर पीछे चोट के निशान मिले हैं। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम  ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरवा गांव में एक युवक को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मार डाला। सुबह खेत मालिक के पुत्र ने शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। जानकार के अनुसार, चंदपुरवा गांव निवासी प्रदीप उर्फ रिंकू पांडेय (32) अपने पिता के साथ खेती का काम कर सहयोग करता था। पिता प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि गुरुवार की रात बिजली न होने से गर्मी बहुत थी।
इस पर उसका पुत्र रिंकू दरवाजे पर बैठकर फोन से बात कर रहा था। बताया कि रात करीब 12:30 बजे फोन में बात करता हुआ घर से निकल आया। तभी सुबह पता चला कि उसका शव गांव निवासी लक्ष्मी साहू के खेत में पड़ा हुआ है। आनन फानन पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन

एसपी बोलीं- जल्द होगा घटना का खुलासा
मौके पर थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर राजेश कमल, अपर एसपी मायाराम वर्मा, एसपी दीक्षा शर्मा मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली। एसपी ने घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

घटनास्थल से एकत्रित किए गए हैं साक्ष्य
वहीं, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम  ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पिता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि युवक के सिर पर पीछे चोट के निशान मिले हैं। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें