फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सराफा व्यापारी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Oct 2022 09:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में सराफा व्यापारी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में सराफा व्यापारी की बुधवार रात ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह बावन मार्ग पर माइनर के पास व्यापारी का शव पड़ा मिला। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर  जांच की। शहर के बावन चुंगी निवासी राहुल गुप्ता (38) सराफा व्यापारी थे।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक बुधवार रात वह चचेरे भाई के साथ घर से निकले थे। सुबह बावन मार्ग पर माइनर के पास उनका शव पड़ा मिला। सिर पर चोटों के निशान थे। ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों से पूंछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें