यूपी के हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर मझियारा में प्रेम-प्रसंग को लेकर राम औतार (50) की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी क्षेत्राधिकारी विशाल यादव, थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।