कानपुर। नगर निगम 12.30 करोड़ रुपये से 126 सड़कें बनवाएगा। सोमवार को इनके निर्माण के लिए टेंडर पड़े। इसमें 33 सड़कें रामलीला मैदानों और शोभायात्रा मार्ग के आसपास की हैं जिनके निर्माण की अनुमानित लागत 3.43 करोड़ है। इसी तरह अन्य 93 सड़कों के निर्माण की अनुमानित लागत 8.87 करोड़ रुपये है। मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि जल्द से जल्द टेंडरों की जांच कराकर चयनित ठेकेदारों से निर्माण कराया जाएगा। (ब्यूरो)