नेता जी को किया नमन, संस्मरण सुनाए
सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय और कई शिक्षण संस्थानों में बुधवार को शोकसभा का आयोजन कर नेता जी को श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं और शिक्षकों ने उन्हें नमन किया। उनके संस्मरण सुनाए। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी हमेशा कहा करते थे चांद जिसकी झोपड़ी में न उतरा हो, कभी मैं वहां ठहरना चाहता हूं। सूरज जिसकी देहरी पर न गया हो कभी मैं वहां जाना चाहता हूं। श्रद्धांजलि सभा में जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, उत्तम सिंह प्रजापति, बृजमोहन राजपूत, वसीम चौधरी, सुनीत कुमार, हाशिम कुरैशी, अनुज यादव, किशन यादव, मुस्तकीम आदि उपस्थित रहे।
शहर में बंगाली कॉलोनी स्थित बौद्ध विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई शोकसभा में कॉॅलेज के अध्यक्ष व पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि नेताजी से उनका 1965 से साथ रहा। दोनों जैन इंटर कॉलेज करहल (मैनपुरी) में शिक्षक थे। नेताजी ने उन्हें तीन बार सांसद बनवाकर नई दिशा दी। 57 साल बाद साथ छूट गया।
वकीलों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भरथना में बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष राजकुमार तिवारी की मौजूदगी में वकीलों ने नेता जी को याद किया। शोकसभा में महामंत्री नरेंद्र दिवाकर, कोषाध्यक्ष पंकज यादव, केके गुप्ता, सुरेश चंद्र यादव, रामपाल सिंह राठौर, सुनील त्रिपाठी और महावीर सिंह मौजूद रहे।